HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather कुछ दिन राहत मकर सक्रांति के बाद फिर ठंड का अटैक

MP Weather कुछ दिन राहत मकर सक्रांति के बाद फिर ठंड का अटैक

MP Weather मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार शाम से एक अन्य मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी में और तेजी आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर मकर संक्रांति पर फिर कड़ाके की सर्दी का सिलसिला शुरू हो सकता है

फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हालांकि, हवाओं का रुख बदलने से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान बढ़ने लगा है। इससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने लगी है। उधर, मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 2.5 डिग्री से. तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। सिर्फ छतरपुर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Show More
Back to top button