Sunday, October 25, 2026
Latest:
शहर

दबंगों ने किया गरीबों की भूमि पर कब्जा , पीड़ित परिवार ने दी सीएम हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी

दबंगों ने किया गरीबों की भूमि पर कब्जा , पीड़ित परिवार ने दी सीएम हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी

कटनी। स्लीमनाबाद के ग्रामपडरभटा का मामला –अति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तीन परिवारों की जमीन में कथित तौर का कब्जा की कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा सुध नहीं लेने पर अब गरीब परिवार भोपाल में सीएम निवास के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा कर चुका है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में 3 पीड़ित परिवार के मुखिया मंधारी चौधरी, सुदीना चौधरी, तथा सुनील चौधरी ने आरोप लगाया कि़ उन्हें वर्ष 2001 में शासन द्वारा थाना स्लीमनाबाद के ग्राम पडरभटा में प.ह.नं. 3/103 हल्का कनौजा खसरा नं. 30 में भूमि प्रदान की गई थी। जिसका पट्टा और ऋण पुस्तिका भी बनी। इन परिवारों ने मेहनत कर भूमि को खेती के लायक बनाया और खेती किसानी कर अपना गुजर बसर करने लगे। लेकिन कुछ समय पहले यहां ग्राम टिकरिया निवासी बुद्दू सिंह जो कि रेलवे कर्मचारी है दबंगों के साथ पहुंच कर जमीन पर कब्जा कर लिया। जिसके विरुद्ध प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आलम यह है कि 3 परिवारों के करीब 20 सदस्यों की भूखे मरने की नौबत आ गई। पीड़ित परिवारों यह भी आरोप लगाया कि दबंग उन्हें लगातार धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने परेशान होकर चेतावनी दी है कि आगामी 20 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के सामने सभी परिवार बच्चों के साथ पहुंच कर आत्मदाह करेंगे। आरोप यह भी लगाया गया कि दबंग और जमीन पर कब्जा करने वाले तहसीलदार से मिली भगत कर जमीन पर कब्जा कराया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *