News24you

News you are looking for

टाइगर देखने बेटियों के साथ बांधवगढ़ पहुंचीं फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन

टाइगर देखने बेटियों के साथ बांधवगढ़ पहुंचीं फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन

उमरियाः मध्य प्रदेश की खूबसूरती इन दिनों फिल्मी दुनिया पर खूब छायी हुई है. एक तरफ जहां एमपी में कई फिल्मों की शूटिंग चल रही हैं तो दूसरी तरफ फिल्मी कलाकार मध्य प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को घूमने भी पहुंच रहे हैं. बालीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी छुट्टियां मध्यप्रदेश में बिता रही है. उन्होंने अपने परिवार के साथ बांधवगढ़ नेशनल पार्क में जमकर मस्ती की जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है.

टाइगर देखने बेटियों के साथ बांधवगढ़ पहुंचीं फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन

टाइगर देखने पहुंची रवीना
दरअसल, रवीना टंडन अपनी बेटियों और पति अनिल पठानी के साथ उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने पहुंची. रवीना टंडन की जिप्सी के चालक आशीष तिर्की और गाइड कामता यादव ने बताया कि रवीना टंडन एक दिन पहले ही बांधवगढ़ पहुंची थी और उन्होंने पहले दिन भी बाधवगढ़ में सफारी की थी. रवीना और उनके परिवार ने इस दौरान पांच बाघ देखें. उनके परिवार ने जमकर टाइगर सफारी का लुत्फ लिया.

टाइगर देखने बेटियों के साथ बांधवगढ़ पहुंचीं फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन

 

रवीना की बेटियों ने भी लिया टाइगर सफारी आनंद 
रवीना टंडन के साथ उनकी बेटियां भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने पहुंची है. उनकी तीनों बेटियां छाया, पूजा और रशा टंडन ने भी टाइगरों का दीदार किया. रवीना अपने परिवार के साथ ताला के पगडंडी रिसोर्ट में ठहरी हुई हैं. दो दिन में उनके परिवार को पांच टाइगर दिखे हैं.

 

हालांकि कुछ देर बात रवीना घूमने निकल गई. सुरक्षा की दृष्टि से सफारी के दौरान बांधवगढ़ नेशनल पार्क की टीम भी उनके साथ मौजूद रही. रवीना और उनका परिवार पहली बार बांधवगढ़ घूमने पहुंचा था. बारिश की वजह से मौसम भी भी सुहाना था ऐसे में उनके परिवार ने जमकर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मस्ती की.