Monday, October 26, 2026
Latest:
शहर

झारखंड के किसान कटनी में हुए धोखाधड़ी का शिकार

झारखंड के किसान कटनी में हुए धोखाधड़ी का शिकार

बरही।आनंद सराफ- झारखंड व उत्तर.प्रदेश के पीड़ित किसान जमीन खरीदने कटनी जिले के बरही तहसील एक दलाल के माध्यम से आए हुए थे जो धोखाधड़ी का शिकार हो गए। करीब 17 एकड़ जमीन का सौदा करने वाले दलालो ने इनसे 13 लाख रुपए ऐंठ लिए। बरही तहसील के पिपरियाकला में इन्हें जमीन दिखाई गई थी। 30 अगस्त को रजिस्ट्री 3 एकड़ की ग्राम सलैया.सिहोरा स्थित जमीन की करा दी गई। रजिस्ट्री होने के बाद जब इन्हें सलैया गाव में जमीन दिखाई गई तो इनके होश उड़ गए। धोखाधड़ी करने वाले दलालो द्वारा इन्हें धमकाया भी गया और पिपरियाकला स्टेशन में छोड़ दिया गया। दलालो से लुटे ये गरीब अब न्याय की आस लेकर भटक रहे है। खन्ना.बंजारी स्टेशन में ये 4 दिन से डेरा जमाए हुए है। जगवंशी साहूए श्यामलाल, श्यामसुन्दर, शिवनंदन, सुकेती कुँअर व् सुनीता देवी के साथ धोखाधड़ी की गई है। धोखाधड़ी करने वाले बड़वारा क्षेत्र के राजेश व रज्जु नामक व्यक्ति बताए जा रहे है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *