Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में गिरा, 5 से 6 लोग थे सवार 

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ है। बचाव कार्य के लिए टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। यहां पंजाब-हिमाचल बॉर्डर है, लेकिन जहां चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह क्षेत्र कठुआ जिले में आता है।

यहीं रंजीत सागर झील इलाके में सेना की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाता है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ है। चॉपर में 5 से 6 लोग सवार होने की जानकारी सामने आ रही है।

चॉपर ने मामून कैंट से उड़ान भरी थी। जोकि रंजीत सागर झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तलाशी एवं बचाव अभियान में एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। बता दें कि बीते साल लखनपुर में सेना का एक चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp