Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOME

जब संसद में हुआ आमना सामना PM मोदी ने पूछा- कैसे हैं राहुल जी..

जब संसद में हुआ आमना सामना PM मोदी ने पूछा- कैसे हैं राहुल जी..
नई दिल्ली. रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इस दौरान पीएम, उनकी कैबिनेट और बाकी तमाम पार्टियों के नेता मौजूद थे। नरेंद्र मोदी अपने चैंबर से निकलकर रामनाथ कोविंद को रिसीव करने संसद के गेट जा रहे थे। इसी दौरान कॉरिडोर में उन्हें राहुल गांधी नजर आए। दोनों का आमना-सामना हुआ। मोदी ने हाथ बढ़ाकर पूछा- कैसे हैं राहुल जी? इस पर राहुल ने दोनों हाथ पीएम की तरफ बढ़ा दिए। कहा- सर, ठीक हूं सर। और कौन था राहुल के साथ…
 
– पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में सभी नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। 
– मोदी और राहुल के बीच जब छोटी सी मुलाकात हुई तो उस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और शशि थरूर भी उनके साथ थे। 
– मोदी संसद के गेट की तरफ बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने उन्हें राहुल नजर आए। पीएम रुके और राहुल की तरफ बढ़े। हाथ आगे बढ़ाया और पूछा- कैसे हैं राहुल जी? राहुल ने मुस्कराते हुए दोनों हाथ पीएम की तरफ बढ़ा दिए। कहा- सर, ठीक हूं सर। इसके बाद पीएम सिंधिया और थरूर से भी मिले।  
 
जस्टिस खेहर ने दिलाई कोविंद को शपथ
– रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर मंगलवार को शपथ ली। CJI जेएस खेहर ने उन्हें शपथ दिलाई। कोविंद को 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी को उनके समाधिस्थल राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *