Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर, अब 15 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

भोपाल । मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) द्वारा आवास सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। ऐसे सभी विद्यार्थी जो आवास सहायता योजना के तहत आवेदन करने से वंचित रह गए हैं, वह 15 अगस्त 2021 तक विभागीय वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस अवधि में नए विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आयुक्त अनुसूचित जनजाति कल्याण भोपाल ने बताया है कि MPTAAS पोर्टल पर आवास सहायता योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के पश्चात आवास सहायता योजना अंतर्गत MPTAAS पोर्टल प्रदेश मुख्यालय से बंद किया जाएगा। पोर्टल बंद होने के पश्चात किसी भी प्रकरण पर विचार नहीं किया होगा।

इस संबंध में सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग ने समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देश दिए है कि वे अपने अधीनस्थ संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत आवेदन समय सीमा में कराए जाने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिन विद्यार्थियों के आवेदनों में तकनीकी समस्या आ रही है, ऐसे प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त एक्सलशीट में चाही गई निर्धारित जानकारी तैयार कर it cell भोपाल को सूचित करें। साथ ही जिला कार्यालय को ईमेल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि जिला कार्यालय से भी संकलित जानकारी प्रेषित की जा सके।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp