News24you

News you are looking for

रोजगार समाचार: MP में इन पदों पर निकली भर्ती, आकर्षक सैलरी मिलेगी

Bank Jobs after Graduation

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी  की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने निजी सहायकों के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का स्नातक पास होना आवश्यक है इसके अलावा उनके पास 1 वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स होना भी जरूरी है

22 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 4 अगस्त को विज्ञापन जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख 17 अगस्त 2021 रखी गई है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ-साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्ष का डिप्लोमा डिग्री आवश्यक है।

साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 922 रुपए रखे गए हैं जबकि अभ्यर्थियों को इन पदों पर भर्ती करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष की अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वहीं 22 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 11 सीट, OBC के लिए 3, SC के लिए तीन और ST के लिए 5 सीट आरक्षित की गई है। वहीं पदों के लिए वेतन 34,800 रुपए से 1 लाख 14 हजार 800 रुपए तक चयनित उम्मीदवारों को दी जाएगी।