Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

छात्रों के लिए जरूरी खबर: MP Board एक से 25 सितंबर तक विशेष परीक्षा special exam आयोजित करेगा

MP Board 1 सितंबर से 25 सितंबर तक एक विशेष परीक्षा (special exam) आयोजित करेगा। जो छात्र अपने कक्षा 10, 12 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे विशेष परीक्षा दे सकते हैं। MP Board की विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण (registration) आज 10 अगस्त को बंद हो जाएगा। मंगलवार को बोर्ड ने विशेष परीक्षा में अपनाए जाने वाले अंक और मूल्यांकन मानदंड से संबंधित दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है।

MP Board ने कहा है कि विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी छात्रों के अंक अमान्य कर दिए जाएंगे और विशेष परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। इस साल राज्य में बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई है और वैकल्पिक अंक योजना के आधार पर अंक दिए गए हैं।

MP Board ने कहा है कि विशेष परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को अयोग्य माना जाएगा। इन दिशानिर्देशों के अलावा बोर्ड ने छात्रों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का मौका दिया है। विशेष परीक्षा के लिए पंजीकरण रद्द करने का विकल्प 11 अगस्त से 15 अगस्त तक उपलब्ध होगा।

राज्य सरकार ने दूसरी corona लहर के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। हालांकि वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार परिणाम की गणना कक्षा 10 के सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर की गई है। वहीँ जो छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट नहीं होंगे वो सितंबर के महीने में राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं में शामिल होकर अपने स्कोर में सुधार कर सकते हैं।

पहले MP Board कक्षा 12 की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। जिसके बाद अधिकारियों ने जुलाई के महीने में ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने के तरीकों पर चर्चा की थी। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। जबकि कोरोना की पहली लहर के दौरान MP Board कक्षा 12 के छात्रों के लिए सभी परीक्षाएं आयोजित करने में कामयाब रहा और परीक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किया था

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp