Monday, October 26, 2026
Latest:
Healthज्ञानराष्ट्रीय

खाने का स्वाद ही नहीं भूख भी बढ़ा देती है खट्टी-मीठी पाइनएप्पल चटनी, नोट करें ये टेस्टी Recipe

Pineapple Chutney Recipe: आम और इमली की चटनी का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा, लेकिन आज जो रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसका नाम है पाइनएप्पल चटनी। यह चटनी दक्षिण भारत में बेहद पसंद की जाती है। कर्नाटका के अरावली रीजन और उड़ुपी मैंगलोर में इस चटनी को हर खास उत्सव में जरूर बनाया जाता है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह खट्टी-मीठी पाइनएप्पल चटनी।

पाइनएप्पल चटनी बनाने के लिए सामग्री-
-1- कटा हुआ अनानास
-2 छोटी चम्मच मूंग दाल का आटा
-2 छोटी चम्मच उड़द दाल
-1/4 छोटी चम्मच मेथी के बीज
-1/4 छोटी चम्मच कसा हुआ नारियल
-5 grams इमली
-2 छोटी चम्मच गुड़ का पाउडर
-8 – लाल मिर्च
-1 छोटी चम्मच सरसों के बीज
-2 छोटी चम्मच सूरजमुखी का तेल
-जरूरत के अनुसार करी पत्ता
-जरूरत के अनुसार हींग
-जरूरत के अनुसार नमक

पाइनएप्पल चटनी बनाने का तरीका-
पाइनएप्पल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें कटे हुए पाइनएप्पल के साथ डेढ़ गिलास पानी डालकर पाइनएप्पल को 15 मिनट तक उबल लें। आप पाइनएप्पल को तब तक उबालें, जब तक यह अच्छी तरह से उबल कर सॉफ्ट ना हो जाए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp