Monday, October 26, 2026
Latest:
KATNIप्रदेश

कार की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कार की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौतकटनी। पड़ोसी जिला पन्ना के रैपुरा थाना अंतर्गत घटित एक सड़क दुर्घटना में कार की ठोकर लगने से रीठी थाना अंतर्गत गुरजीकला निवासी एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए आरोपी कार चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गुरजीकला निवासी 42 वर्षीय श्यामलाल पिता खेत सिंह लोधी कल रविवार को किसी कार्यवश रैपुरा गया था। जहां से वापस लौटते समय उसकी मोटर सायकल की भिड़ंत विपरीत दिशा से आ रही कार से हो गई। दुर्घटना में श्यामलाल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा श्यामलाल बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि उपचार के लिए अस्पताल लाते समय श्यामलाल की मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए कार चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में दो आरक्षक घायल
वहीं माधवनगर थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने मॉडल रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार मोटर सायकल फिसल कर पलट गई। जिसके कारण उसमें सवार पुलिस लाइन के दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक गौरव सेन व देवेश कोष्टा किसी कार्यवश शहर आए थे। जहां से कामकाज निपटा कर दोनों वापस पुलिस लाइन जा रहे थे। उसीदौरान कलेक्ट्रेट के सामने मॉडल रोड पर उनकी तेज रफ्तार मोटर सायकल फिसल कर पलट गई। जिसके कारण दोनों आरक्षक घायल हो गए। घायल आरक्षकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *