Saturday, October 24, 2026
Latest:
KATNI

कटनी में संजय खूबचंदानी को सिंधी पत्रिका दर्पण के प्रकाशन पर मिला सम्मान

कटनी। अखंड सिंधु संसार विचार मंच भोपाल का 23वां नाटक व सम्मान समारोह विगत रविवार 26 फरवरी को विधायक विश्राम ग्रह के शहीद भवन भोपाल में आयोजित किया गया।

इस सम्मान समारोह में नाटक, पत्रकारीता, स्मारिका प्रकाशन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सिंधी समाज की विभीतियों को सम्मानित किया गया।

जिसमे सिंधी भाषा में अच्छी स्मारिकाओं के प्रकाशन को प्रोत्साहिन करने की लिए प्रो एस एन मनवानी की स्मृति में स्थापित श्रेष्ठ स्मारिका पुरुस्कार से कटनी नगर के युवा समाजसेवी संजय खूबचंदानी को धार्मिक पत्रिका, स्मारिका सिंधी दर्पण के प्रकाशन के लिए पुरुस्कृत किया गया।

अथितियों द्वारा शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखंड सिंधु संसार विचार मंच भोपाल के अशोक मनवानी, ज्ञानचंद लालवानी व अनेक समाज सेवी नागरिक उपस्थित रहे।

समाज सेवी संजय ख़ूबचंदानी की स्मारिका सिंधु दर्पण को श्रेष्ठ स्मारिका में पुरुस्कृत होने पर नगर के अनेक समाजिक संस्थाओं व समाज सेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी। गौरतलब है कि संजय खूबचंदानी द्वारा पिछले कई वर्षों से सिंधी स्मारिका दर्पण का सफलतापूर्वक प्रकाशन किया जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp