Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

कक्षा 6 एवं 9 में रिजल्ट से पहले प्रावधिक प्रवेश

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। ताजा परिपत्र में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बताया गया है कि अप्रैल 2023 में क्या गतिविधियां संचालित की जानी है।

कक्षा 6 एवं 9 में रिजल्ट से पहले प्रावधिक प्रवेश

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री राजू एस द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिला परियोजना समन्वयक को जारी परिपत्र में बताया गया है कि अकादमिक सत्र 2023-24 दिनांक 1 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो रहा है। कक्षा पांच एवं कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 3 चलेंगी, शेष कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा 12 अप्रैल संपन्न हो जाएंगी। नए सत्र के सुचारू क्रियान्वयन के लिए नवीन अप्रैल माह में निम्नानुसार अकादमिक गतिविधियां की जाना है:-

मध्य प्रदेश शासकीय स्कूल अकादमिक कैलेंडर अप्रैल 2023

दिनांक 5 से 10 अप्रैल 2023- प्रवेश प्रारंभ, समस्त कक्षाओं के लिए। कक्षा पांच एवं आठ की परीक्षा दे चुके बच्चों का अगली कक्षा में प्राविधिक प्रवेश।
दिनांक 5 से 14 अप्रैल 2023- स्थानीय परीक्षाएं एवं मूल्यांकन (राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार)।
दिनांक 17 से 30 अप्रैल 2023- प्रयास वर्क बुक पर अभ्यास कार्य (सभी कक्षाओं के लिए घर कार्य) ग्रीष्मावकाश में निरंतर।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp