News24you

News you are looking for

एक खबर यह भी: चाय पिलाने से कम होता है शनि का बुरा प्रभाव!

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी सफलता और दूर होगी हर परेशानी

Shani Remedies:  क्या आप जानते हैं चाय का संबंध शनि ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चाय पिलाने से शनि का बुरा प्रभाव कम होता है, बशर्तें कुंडली में शनि की वास्तविक स्थिति का पता हो।

CG के एक ज्योतिषाचार्य के मुताबिक जिंदगी में चाय का बड़ा महत्व है। बिना इसके कई लोगों की सुबह नहीं होती। दिन की शुरूआत एक शानदार चाय से करते हैं। चाय को ज्योतिष शास्त्र में चाय का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में ये जानना बहुत ही जरूरी है कि चाय पीते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे लोगों को कभी भी चाय नहीं पीना चाहिए, जिनकी कुंडली में शनि कमजोर हो।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिनकी कुंडली में शनि कमजोर हो, उन्हें दूसरे को चाय बनाकर पिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि का बुरा प्रभाव कम होता है। कुंडली में यदि यदि शनि की दशा मजबूत स्थिति में है तो ऐसे व्यक्ति को चाय जरूर पीना चाहिए। इसके साथ दूध की चाय, काली चाय या मसाले वाली चाय को लेकर भी जानकारी मिली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग ज्यादा दूध की चाय पीते हैं, उनके जीवन में सुख और ऐश्वर्य भरा होता है और ये लोग उच्च पद हासिल करते हैं।