Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEIndoreMADHYAPRADESH

इंदौर के विद्याधाम पैलेस में महिला की गला रेत कर हत्या

Murder in indore प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में एक महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्‍या से सनसनी फैल गई। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में महिला की हत्या हुई है। यह विद्याधाम पैलेस की घटना बताई जा रही है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार महिला का नाम वंदना रघुवंशी है। जानकारी के अनुसार पहले यह महिला पाटनीपुरा क्षेत्र में रहती थी। बताया गया कि वंदना करीब चार-पांच दिन पहले ही विद्याधाम पैलेस में रहने आई थी।

वंदना ने घर पर टिफ‍िन सेंटर की बात कही थी। वह माही नामक महिला के साथ टिफ‍िन सेंटर चलाती थी। जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया है। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार इस महिला की पहली शादी भोपाल हुई थी। वंदना यहां राहुल रघुवंशी के साथ रहती थी। यहां वंदना के साथ दो लड़कियां भी थीं। उनको सुबह नाश्ता लेने भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस मौके पर पूछताछ कर इस मामले की जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp