Sunday, October 25, 2026
Latest:
HOMEखेलराष्ट्रीय

अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होंगे खेल रत्न अवॉर्ड, प्रधानमंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में महिला और पुरुषों की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बात को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है और देशभर से खेल रत्न अवॉर्ड को हॉकी की जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर देने की मांग की जा रही थी, इसलिए अब देश में राजीवा गांधी खेलरत्न अवॉर्ड को मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा। ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला किया है।

 

खुद प्रधानमंत्री ने ट्विट कर दी जानकारी

 

खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलने की सूचना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते लिखा कि मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया, अब यह सही समय हमारे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा’। साथ ही एक अन्य ट्विट में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी लिखा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।

ओलंपिक ने भारतीय हॉकी टीम ने किया शानदार प्रदर्शन

 

इस बार टोक्यो ओलंपिक में महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग में हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष हॉकी टीम ने तो 41 साल बाद कांस्य पदक भी जीत लिया है, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी सेमीफाइनल तक संघर्ष किया। भारत की बेटियों ने आखिरी तक शेरनी की भांति दम लगाया और ब्रिटेन को आसान जीत हासिल नहीं कर दी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp