Saturday, October 24, 2026
Latest:
Corona newsHOME

अब कुछ ही सेकेन्ड्स में मिल जाएगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Covid-19 Updates: आम तौर पर कोविड के टीके लेने के बाद लोगों क इसका सर्टिफिकेट लेने में परेशानी होती थी। कई बार इसके लिए वैक्सीनेशन सेंटर या अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है, कि आपको कुछ ही सेकेन्ड्स में कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र मिल जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय के एक ट्वीट के मुताबिक जो भी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहता है, वह एक नंबर पर व्हाट्सऐप संदेश भेजे, और उसे कुछ ही मिनटों में उसका प्रमाण पत्र मैसेज कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया है “टेक्नालॉजी का उपयोग करके आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव! अब MyGov कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र 3 आसान चरणों में प्राप्त करें. संपर्क नंबर सेव करें : +91 9013151515. व्हाट्सऐप पर ‘covid certificate’ टाइप करें और भेजें. ओटीपी दर्ज करें. एक सेकंड में अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करें।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई तेज हो रही है। केंद्र ने राज्यों को अब तक 52 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज मुहैया कराई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 50.91 लाख डोज दी गईं। साथ केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 52.37 करोड़ डोज मुहैया कराई गई हैं। जल्द ही इन्हें 8,99,260 लाख डोज और मिल जाएंगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 2.42 करोड़ से अधिक डोज बची हुई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp