Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

अंतरिक्ष यात्रा कर वापस धरती पर लौटे रिचर्ड ब्रैनसन और भारतीय मूल की सिरिषा बांदला

ट्रूथ ऑर कॉन्सिक्वेंसेस (अमेरिका).‘वर्जिन गैलैक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन रविवार को अपने रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष यात्रा पर होकर सुरक्षित वापस आ गए हैं. अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से स्थानीय समयानुसार सुबह 8.40 बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी. ब्रैनसन के साथ कंपनी के पांच कर्मचारियों ने भी उड़ान भरी. ब्रैनसन ने अचानक ही पिछले दिनों ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी. उनकी उड़ान का मकसद अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देना है जिसके लिए पहले से 600 से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं.

ब्रिटेन के वर्जिन समूह के संस्थापक ब्रैनसन एक सप्ताह में 71 साल के हो जाएंगे.

इस गर्मी के अंत तक उनके उड़ान पर जाने की संभावना नहीं थी लेकिन ‘ब्लू ऑरिजिन’ के जेफ बेजोस द्वारा 20 जुलाई को वेस्ट टेक्सास से अपने रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाने की घोषणा के बाद ब्रैनसन ने पहले ही अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने का फैसला किया.

 

ब्रैनसन के साथ साथ भारतीय मूल की सिरिषा बांदला भी अंतरिक्ष की यात्रा करके लौट आई हैं. सिरिषा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी में सरकारी मामलों और शोध कार्य से जुडीं अधिकारी हैं. आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं. सिरिशा बांदला वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन के कामकाज को भी देखती हैं.

‘ब्लू ऑरिजिन’ और एलन मस्क के ‘स्पेसएक्स’ द्वारा कैप्सूल आधारित बूस्टर रॉकेट के बजाए ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ अलग किस्म के यान का इस्तेमाल कर रहा है. यह अंतरिक्ष यान करीब 44,000 फुट की ऊंचाई पर ले जाएगा और यान में लगी मोटर दूसरे हिस्से को अंतरिक्ष में पहुंचा देगी. इस दौरान तीन से चार मिनट तक अंतरिक्ष यात्री भारहीनता महसूस करेंगे. वर्जिन गैलैक्टिक ने पहली बार 2018 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान शुरू की थी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp