HOMEUttarPradeshराष्ट्रीय

Yogi Bulldozer कल तक मैनपुरी के सपा कार्यालय में नेता जी रूवाब झाड़ते थे आज वह धूल धूसरित हो गया

Yogi Bulldozer कल तक मैनपुरी के सपा के कार्यालय में नेता जी रूवाब झाड़ते थे आज वह धूल धूसरित हो गया

Yogi Bulldozer कल तक जिस कार्यालय में नेता जी रूवाब झाड़ते थे आज वह धूल धूसरित हो गया। UP के मैनपुरी में बुलडोजर चलने के बाद सपा कार्यालय मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

मैनपुरी मुलायम सिंह का गढ़ माना जाता है। इसके लिए 10 दिन पहले ही मलबा नीलामी की कार्रवाई कराई गई और 7 दिन में मलबा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस स्थल पर जिला पंचायत शहरवासियों के लिए बड़ा बहुउद्देशीय मॉल तैयार कराएगी। इसके लिए सरकार के यहां पंजीकृत 18 नामी कंपनियों की मदद ली जा रही है।

9 सितंबर को जिला पंचायत ने सपा जिलाध्यक्ष को नगर कार्यालय खाली करने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद 3 दिन का समय देकर कार्यालय खाली करने के लिए कहा गया। कार्यालय खाली नहीं हुआ तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने 12 सितंबर को नगर कार्यालय खाली करवा लिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि नगर कार्यालय खाली होने के बाद मलबा नीलामी की कार्रवाई कराई गई।

Show More

Related Articles

Back to top button