Women Hockey World Cup: महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच इंग्लैंड से ड्रॉ,
Women Hockey World Cup 2022 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ रविवार (तीन जुलाई) को नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में की। पूल बी का यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के लिए इसाबेल पीटर ने गोल किया। वहीं, वंदना कटारिया ने भारत के लिए इकलौता गोल दागा। भारत के पास इंग्लैंड से टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला लेने का मौका था, लेकिन अपनी ही गलतियों से उसने इसे गंवा दिया। दोनों टीमों को मैच से एक-एक अंक मिले।
अगला मुकाबला चीन से पांच जुलाई को
भारत का अगला मुकाबला चीन से पांच जुलाई को होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम उसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। अंक तालिका की बात करें तो पूल-बी में न्यूजीलैंड पहले, चीन दूसरे, इंग्लैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर है। सभी टीमों के एक-एक अंक हैं।