News24you

News you are looking for

Wife Murders Husband काला कहने पर काल बनी पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट दिया पति को

पूर्व पुलिस अधिकारी ने दिया अंजाम

Wife Murders Husband छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी क्योंकि वह अपने काले रंग के बारे में लगातार ताने मारने से परेशान थी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने पति के गुप्तांग भी काट दिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान अमलेश्वर गांव निवासी अनंत सोनवानी (40) के रूप में हुई है। पुलिस उपमंडल अधिकारी (पाटन क्षेत्र) देवांश राठौर ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला संगीता सोनवानी को रविवार रात में अपने पति अनंत सोनवानी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़ित अनंत सोनवानी अपनी पत्नी को बदसूरत कहता था और अक्सर उसके काले रंग के बारे में उसे ताना मारता था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दंपति के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था।

अधिकारी ने कहा कि दंपति में रविवार रात को भी झगड़ा हो गया था और गुस्से में आकर संगीता ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने पति पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि महिला ने कथित तौर पर पति के गुप्तांग भी काट दिए।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अगली सुबह यह कहकर ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है, लेकिन बाद में पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद आरोपी संगीता से दूसरी शादी की