News24you

News you are looking for

Bollywood News : जब Tanuja ने Dharmendra को फ्लर्ट करने पर जड़ा था झन्नाटेदार थप्पड़, दी थी ये वार्निंग

Bollywood News : जब Tanuja ने Dharmendra को फ्लर्ट करने पर जड़ा था झन्नाटेदार थप्पड़, दी थी ये वार्निंग

मुंबई। अपने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ अपने काम करने के अनुभव को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। तनुजा ने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि एक बार धर्मेंद्र उनसे फ्लर्ट कर रहे थे तो उन्होंने धर्मेंद्र को जोरदार तमाचा (Tanuja Slapped Dharmendra For Flirting) मारा था, और उन्हें ‘बेशरम’ भी कहा था। इस इंसिडेंट के बाद अभिनेता धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस से माफी भी मांगी थी और साथ ही यह भी कहा था कि तनुजा उन्हें अपना भाई बना लें।

शुरुआत में तनुजा को यह चीज थोड़ी अजीब लगी उन्हें हिचकिचाहट हुई लेकिन उसके बाद जब धर्मेंद्र ने उन्हें मना लिया, तब तनुजा ने राखी के तौर पर धर्मेंद्र की कलाई पर काला धागा बांधा और उन्हें अपना भाई बना लिया। यह किस्सा सन् 1965 का है जब दोनों साथ में फिल्म ‘चांद और सूरज’ की शूटिंग कर रहे थे। साथ ही यह भी बता दें कि उस समय धर्मेंद्र शादी शुदा थे और उनकी पत्नी का नीम प्रकाश कौर था जो कि उनकी पहली पत्नी रह चुकी हैं।

साल 2014 में फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान तनुजा ने कहा, ‘हम लोग दुलाल गुहा की फिल्म ‘चांद और सूरज’ की शूटिंग कर रहे थे। और उस समय धर्मेंद्र और मैं दोस्तों के साथ खा पी रहे थे और हमने खूब मजे किए, उन्होंने मेरा परिचय अपनी पत्नी प्रकाश से करवाया था। उस समय सनी देओल केवल 5 साल के थे और उनकी बेटी लाली उनकी गोद में थी जो कि सिर्फ 6 महीने की थी।’

इसके आगे तनुजा ने कहा, ‘एक दिन धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की, जिसकी वजह से मैंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और कहा ‘बेशरम! मैं तुम्हारी पत्नी को जानती हूं और तुम मुझसे ही फ्लर्ट करने की हिम्मत कर रहे हो। जिस पर धर्मेंद्र ने शर्मिंदा होकर कहा था कि तनु, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं! मुझे अपना भाई बना ले। और मैंने यह कहकर मना कर दिया था कि मैं अपने भाई जयदीप के साथ ही खुश हूं। धर्मेंद्र के काफी समझाने के बाद मैंने एक काला धागा लिया और उसे उसकी कलाई पर बांध दिया था।’