News24you

News you are looking for

WCR पमरे का दायरा बढ़ा, अब एनकेजे से 1.2 किलोमीटर आगे होगी सीमा, देखें आदेश

WCR पमरे का दायरा बढ़ा, अब एनकेजे से 1.2 किलोमीटर आगे होगी सीमा, देखें आदेश

WCR. रेल मंत्रालय के इस निर्णय के बाद पश्चिम मध्य रेलवे की सीमा 1.22 किमी बढ़ गई है और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सीमा में 1.22 किमी की कमी की गई है.

 केन्द्र सरकार ने पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर (डबलूसीआर) और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर (एसईसीआर) की सीमाओं में बदलाव का निर्णय लिया है और इस संबंध में भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया है. दोनों रेल जोनों के बीच सीमा का यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

रेलवे मंत्रालय के पत्र सं. 2022/ ई. एंड आर/1 (3) 9 में कहा गया है कि एतद द्वारा आम सूचना के लिए अधिसूचना 2022/1/1(3)/9 आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे की सीमा को बदलने का निर्णय लिया है।

पमरे का बढ़ा, दपूमरे का घटा

पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बीच मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमा (किमी. 1028.600) न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे)-अनूपपुर (एपीआर) खंड पर स्थित झालवाड़ा (जेएलडब्लू) स्टेशन 1027.380 कर दिया गया है. तदनुसार पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के (एनकेजे)-अनूपपुर (एपीआर) खंड पर किमी. 1027.380 पर होगी. उपरोक्त परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होगा. भारत सरकार के रेल मंत्रालय के इस निर्णय के बाद पश्चिम मध्य रेलवे की सीमा 1.22 किमी बढ़ गई है और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सीमा में 1.22 किमी की कमी की गई है.