HOMEराष्ट्रीय

Water Crisis दिल्ली में पानी के लिए हत्या, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Water Crisis दिल्ली में पानी के लिए हत्या, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली में जल संकट कितने गहरा गया है, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के वसंतकुंज में पानी भरने को लेकर हुई खूनी झड़प में एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला चाकू से महिला का गला रेत दिया। महिला के पति पर भी हमला करने की कोशिश की गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठ रहा हैं। लोगों का कहना है कि केजरीवाल ने मुफ्त पानी के नाम पर वोट ले लिए, लेकिन अब लोग बूंद-बूंद को तरह रहे हैं।

दिल्ली में पानी के लिए हत्या, पढ़िए पूरा घटनाक्रम

घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे का है। महिला का नाम श्याम कला है जो अपने परिवार के साथ दलित एकता कैम्प की झुग्गी में रहती थी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सुबह 6 बजे अपने घर के बाहर पानी भरने आई थी। वहीं उसके घर के सामने रहने वाला अर्जुन भी पानी भर रहा था। इसी दौरन दोनों में विवाद हुआ और अर्जुन बड़ा चालू लेकर आ गया। विवाद बढ़ने पर उसने महिला का गला रेत दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने आया उसका पति घायल हो गया। हत्या करने के बाद अर्जुन ने बस्ती के लोगों को धमकाया कि यदि किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह उसकी भी हत्या कर देगा। इस तरह चाकू लहराता हुआ वह फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान चलाया है।

Show More

Related Articles

Back to top button