Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

VIDEO: टोल नाके पर महिला ने की जमकर गाली-गलौज, खुद को बताया BJP सांसद की बहन, निकली कांग्रेसी पार्षद

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के इंचार्ज के गुरुवार को एक ट्वीट करने के बाद काफी हंगामा मच गया है. कांग्रेस के मीडिया सेल के इंचार्ज केके मिश्रा (kk mishra) ने ट्वीट करके एक महिला का वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो झाबुआ रोड पर तितरी के पास टोल नाके का बताया जा रहा है. इस वीडियों में कार में सवार होकर आई महिला खुद को सांसद गुमान सिंह डामोर (MP Guman singh Damor) की बहन बता रही है साथ ही टोल देने के नाम पर विवाद किया और जमकर गाली गलौच भी करती नजर आ रही है.

https://twitter.com/KKMishraINC/status/1436009762160713734?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1436009762160713734%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Fmadhya-pradesh%2Fwoman-misbehaves-with-employee-at-toll-block-in-jhabua-tells-herself-sister-of-bjp-mp-guman-singh-817573.html

दरअसल कांग्रेस के इस ट्वीट को करने की वजह यह थी कि वो महिला खुद को बीजेपी सांसद की बहन बताते हुए रौब झाड़ रही थी. कांग्रेस के नेता ने वीडियो ट्वीट कर बीजेपी और सीएम शिवराज पर भी कई सवाल खड़े किए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पता चला कि वीडियो वाली महिला कांग्रेस पार्टी की ही झाबुआ वॉर्ड 17 से पार्षद मालू बेन डोडियार है. मालू बेन विधायक कांतिलाल भूरिया की टीम की सदस्य है

कांग्रेस मीडिया सेल के इंचार्ज केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘रतलाम-झाबुआ सांसद श्री गुमानसिंह डामोर की VDO में दिख रही मोहतरमा बहन हैं या नहीं,खुदा जाने,पर टोल प्लाजा में उनकी अभद्र भाषाशैली महिला अस्मिता को जरूर झकझोर रही है!लगता है प्रदेश कुछ ज्यादा ही आत्मनिर्भर बन गया है,साथ ही शिवराजजी के अमेरिका की सड़कों की दास्तां भी बयां हो रही है.’

सांसद ने कहा नहीं मालूम

सांसद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि वो सभी महिला मातृशक्ति को अपनी बहन मानते हैं, लेकिन टोल गेट पर विवाद करने वाली महिला उनकी बहन या परिवार के किसी भी सदस्य के रूप में भी नहीं है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp