RPF रविवार को इटारसी स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री फिसल गया। इससे पर ट्रेन के दरवाजे से आधा लटकते हुए प्लेटफार्म पर घिसटने लगा। वह चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चढ़ नहीं पा रहा था। तभी मौके पर खड़े आरपीएफ जवान ने तत्काल हाथ का सहारा देकर यात्री को संभालकर उसे पटरियों में जाने से रोका और बोगी के अंदर धकेल दिया। चंद सेकंट की की और देर होती तो यात्री फिसलकर अंदर पटरियों में जाकर अपनी जान गंवा देता। यह घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
VIDEO चलती ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान















