HOMEMADHYAPRADESH

सीएम शिवराज uttarakhand रवाना: पन्ना जिले के पवई, देवेंद्र नगर, पहाड़ी खेड़ा के थे श्रद्धालु

सीएम शिवराज रवाना: पन्ना जिले के पवई, देवेंद्रनगर, पहाड़ीखेड़ा के थे श्रद्धालु

uttarakhand पन्ना जिले के 28 लोग उत्तरकाशी जिले के डामटा में हादसे का शिकार हुए हैं। पन्ना के यात्रियों से भरी बस यमुनाघाटी की 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि पन्ना जिले के कुछ लोग चारधाम यात्रा के लिए बस बुक कर निकले थे। ये सभी यमुनोत्री जा रहे थे। पन्ना में खबर लगते ही मातम पसर गया है। सीएम शिवराज ने भी शोक जताया है।

इस बीच खबर है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उत्तराखंड के लिए निकल चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई, देवेंद्रनगर, पहाड़ीखेड़ा के लोग तीन बसों में सवार होकर तीर्थायात्री निकले थे। एक बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी। दो बसों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। जो बस उत्तराखंड की ओर जा रही थी, वही डामटा से नौगांव के बीच रिखाऊं खड्ड के निकट हादसे का शिकार हुई है। हादसे में बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 25 मौतें कंफर्म हो चुकी हैं। तीन की हालत खराब है। दो की तलाश जारी है। बस में 28 यात्री, ड्राइवर, क्लीनर भी थे। तीनों घायलों को घटनास्थल से तीन किमी दूर डामटा ले जाया गया है। जहां बारकोट से सीनियर डॉक्टर पहुंच गए हैं।

पवई से विधायक प्रहलाद लोधी ने बताया कि कुछ लोगों से बात हुई है, वे सुरक्षित हैं। बसें पवई से गई थीं। घायलों से लगातार संपर्क में हैं। सीएम से भी बात हो रही है, वे भी वहां की सरकार से मदद की बात कर रहे हैं। जो लोग सुरक्षित हैं, वे जीप में थे, और अलग रास्ते पर थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक जताया है। कहा है कि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पर जा रही मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों से भरी बस के हादसे का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है। मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें। बस हादसे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने गहरा दुख जताया है। वो लगातार पूरी घटना पर नज़र रखे हुए है। परिजनों से संपर्क में है। उत्तराखण्ड सरकार से भी उन्होंने सम्पर्क किया है। पन्ना के कार्यकर्ताओ से भी कहा कि वो परिजनों की मदद करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी रात में उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थानीय मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और चार वरिष्ठ अधिकारी उत्तराखंड जाएंगे। रात को देहरादून में पूरे रेस्क्यू और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के साथ-साथ मुख्यमंत्री सुबह होते ही उत्तरकाशी जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button