News24you

News you are looking for

UP Police Constable Recruitment: UP पुलिस ने निकाली कांस्टेबल पद के लिए बंपर भर्तीयां, ये लोग कर सकते है आवेदन

UP Police Constable Recruitment

UP Police Constable Recruitment: सरकारी नौकरी के लिए इक्षुक युवाओं को  उत्तर प्रदेश पुलिस  के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल पद के लिए भर्तियां प्रारम्भ कर  दी हैं। भर्ती की आवेदन प्रकिया 1 अक्टूबर से प्रारम्भ होंगी,तथा आवदेन की अंतिम तिथि 31अक्टूबर रखी गयी है भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस की आधिकारिक  uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं और तय तारीख से अपना आवेदन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया…

इस तारीख से करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 01 अक्तूबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा खेल कोटा के तहत कांस्टेबल के 534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इनमें से 335 पद पुरुष और 199 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-: UP Police Constable Recruitment Notification

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।