HOMEUttarPradeshप्रदेशराष्ट्रीय

UP जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख में बीजेपी की बंपर जीत, PM और CM ने ट्वीट कर जताई खुशी

UP Block Pramukh Chunav Result 2021: उत्तरप्रदेश में गांव और जिला की सरकार के बाद ब्लॉक की सरकार का गठन हो रहा है। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 476 ब्लॉक के लिए शनिवार सम्पन्न मतदान में शानदार प्रदर्शन किया है। पश्चिमी से लेकर पूर्वी, मध्य यूपी के साथ बृज और बुंदेलखंड में पार्टी ने कब्जा किया है। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में से 334 पद पर पहले ही कब्जा कर लिया था। शनिवार को हुए मतदान में भी बाजी मार ली। गोंडा में 16 में से 12 ब्लॉकों में महिलाओं ने जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सीएम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चुनाव में पार्टी की जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में नवनिर्वाचित हुए सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा की भावना, ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान करेंगे। एक अन्य ट्वीट में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र के प्रति प्रदेशवासियों के प्रबल विश्वास का सुफल है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी साफ

भाजपा ने लखनऊ में आठ में से 7 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी ने चिनहट को छोड़कर सभी ब्लॉक प्रमुख पर कब्जा कर लिया है। चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है।

रायबरेली में 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा

रायबेरली की 18 सीटों में से 11 पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। 5 पर निर्दलीय और दो सीट पर सपा उम्मीदवार जीते हैं। बीजेपी के पीयूष प्रताप सिंह- हरचंदपुर, आशुवेंद्र सिंह- सतांव, हनुमंत प्रताप सिंह-शिवगढ़, अनिल सिंह उर्फ नीलू सिंह- खीरों, अंजू कुशवाहा-सलोन तथा शिवराम रावत-डलमऊ से जीते हैं। निर्दलीय संगीता-छतोह, धर्मेन्दर उर्फ राजीव यादव-राही, सत्यभामा मौर्या-ऊंचाहार, विभा सिंह-सरेनी तथा वैशली सिंह- अमावां ने जीत दर्ज की है। सपा से शिवानी सिंह ने लालगंज व राकेश कुमार ने रोहनिया से जीत हासिल है। इससे पहले पांच ब्लॉक में जगतपुर, डीह, दीनशाहगौरा, बछरावां व महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हुए ।

जौनपुर में भाजपा 15 और चार निर्दलीय जीते

 

जौनपुर के 15 ब्लॉकों में भाजपा उम्मीदवार जीते हैं। वहीं चार ब्लॉकों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा कर लिया है। वहीं दो पर समाजवार्दी पार्टी ने जीत हासिल की है।

हरदोई में नौ में से पांच पर भाजपा और तीन निर्दलीय

हरदोई के नौ ब्लॉकों में से पांच पर भाजपा, तीन पर निर्दलीय तथा एक पर सपा ने जीत दर्ज की। सुरसा में सपा और हरपालपुर में भाजपा जमानत नहीं बचा पाई। संडीला में भाजपा की आरती जीतीं। बेहंदर में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समॢथत लक्ष्मी देवी ने जीत दर्ज की। बिलग्राम में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जीते। सुरसा में भाजपा के विजय पाल जीते। भरावन में निर्दलीय विनोद सिंह तोमर ने जीत दर्ज की। पिहानी में निर्दलीय कुशी बाजपेई ने जीत दर्ज की। माधौगंज में भाजपा की लौंग श्री जीती। सांडी में भाजपा के अनिल कुमार सिंह जीते। हरपालपुर में सपा के अनोखेलाल ने जीत दर्ज की। गोंडा की 16 सीटों में 14 पर भाजपा और 1 सीट पर सपा ने खाता खोला है।

बलरामपुर में 8 सीटों पर बीजेपी जीती

बलरामपुर जिले में कुल नौ ब्लॉक की आठ सीट पर भाजपा जीती है। यहां पर कांग्रेस का खाता खुला है। उतरौला से सोहरता देवी, बलरामपुर से आरती सोनकर, श्रीदत्तगंज से हेमंत जायसवाल, गैंडासबुजुर्ग से राकेश तिवारी, रेहरा बाजार से पंकज सिंह चौहान, पचपेड़वा से मनोज तिवारी, गैंसड़ी से शक्ति सिंह व तुलसीपुर से स्वामिता सिंह। कांग्रेस के अविरल सिंह हर्रैया सतघरवा से जीते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button