Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Uorfi Javed New Stone Dress Video: ट्रोल बोला था- ‘इसको पत्थर से मारना चाहिए’, उर्फी जावेद ने पत्थरों से ही बना ली ड्रेस

Uorfi Javed New Stone Dress Video  कई बाद उर्फी को उनके पोस्ट्स पर भद्दे कमेंट्स भी किए जाते हैं, और कई बार उन्हें धमकी भी दी जाती है। इस बीच उर्फी ने ऐसे ही एक ट्रोल के कमेंट से प्रेरित होकर फिर से कुछ अलग कर दिखाया है।

अभिनेत्री उर्फी जावेद (Uorfi Javed) हमेशा ही अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद के फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं तो कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। कई बाद उर्फी को उनके पोस्ट्स पर भद्दे कमेंट्स भी किए जाते हैं, और कई बार उन्हें धमकी भी दी जाती है। इस बीच उर्फी ने ऐसे ही एक ट्रोल के कमेंट से प्रेरित होकर फिर से कुछ अलग कर दिखाया है।

क्या है उर्फी का पोस्ट

दरअसल उर्फी जावेद ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद पहले नॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही हैं और नीचे एक कमेंट का स्क्रीनशॉट है, जिस पर लिखा है- इसको पत्थर से मारना चाहिए। वहीं इसके बाद ट्रांजिशन से दिखता है कि उर्फी छोटे- छोटे चमकीले और अलग- अलग रंग के पत्थरों से बनी ही ड्रेस पहने नजर आती हैं। उर्फी इस अदांज में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।

क्या है उर्फी का कैप्शन

उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। उर्फी ने अपने इंस्टा वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हां, इस कमेंट ने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, मुझ पर आरोप मत लगाना, इस कमेंट पर आरोप लगाओ।’ उर्फी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर उर्फी वाहवाही लूट रही हैं। उर्फी के पोस्ट पर कुछ सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं

टॉपलेस हो चुकी हैं उर्फी

बता दें कि उर्फी जावेद ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उर्फी ने सिर्फ जींस पहनी हुई थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से को उन्होंने अपने लंबे बालों से ढका हुआ था। बीते दिन 4 अगस्त को उर्फी ने ये तस्वीरें शेयर की थीं, जो तेजी से वायरल हुई थीं। उर्फी जावेद के फोटोज तेजी से वायरल हुए थे और सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन मिले थे

 

फैशन इंस्टा हैं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने बीते कुछ वक्त में अपने लिए एक अलग ही पहचान बना ली है। उर्फी अपने फैशन सेंस को लेकर खूब खबरों में रहती हैं। उर्फी अपने फैशन सेंस के चलते अपने कपड़ों के लिए कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल होती हैं। उर्फी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। उर्फी इंस्टाग्राम पर अभी तक 2114 पोस्ट कर चुकी हैं, और उन्हें 3.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उर्फी जावेद खुद 373 लोगों को फॉलो करती हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp