News24you

News you are looking for

Unlock preparations in MP लोगों को जागरूक करने मंत्री कलेक्टर, एसपी के साथ निकले सायकिल पर

Unlock preparations in MP लोगों को जागरूक करने मंत्री कलेक्टर, एसपी के साथ निकले सायकिल पर

Unlock preparations :भोपाल । प्रदेश में अनलॉक की तैयारियां शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी सतर्कता जरूरी है। यहीं कारण है कि लोगों में जागरूकता बढाने और उनके उत्साह भरने के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया सहित अन्य अफसर साइकिल से हाथों में लाउडस्पीकर लेकर निकल पडे। इस दौरान होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों के घरों के बाहर जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों से पूछा कि स्वस्थ रहने के लिए क्या कर रहे है आप लोग। इस पर किसी ने योगा तो किसी ने आयुर्वेद का सहारा लेने की बात स्वीकारी।

मंत्री व कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने लिंक रोड नंबर एक से साइकिल यात्रा शुरू की जो छह नंबर मार्केट, सात नंबर मार्केट, लिंक रोड नंबर दो, पांच नंबर पेट्रोल पंप, तुलसी नगर होते हुए वापस लिंक रोड नंबर एक पर आकर खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या उनके पास कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर से फोन आ रहा है? क्या उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जा रही है? साथ ही होम आइसोलेशन वाले मरीजों से अपील की कि जब तक रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए तब तक घरों से न निकले और प्रोटोकॉल का पालन करें।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लक्ष्य है कि अनलॉक से पहले संक्रमण की दर को 0% कर दिया जाए। इसके लिए मंत्रियों से लेकर अधिकारी तक इस मुहिम में जुट गए है। यहीं कारण है कि मंत्री व कलेक्टर सहित अन्य अफसर साइकिल लेकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल लेकर सैडकों पर उतरे। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि यदि एक जून से भोपाल को अनलॉक करना है तो हमे तेजी से तैयारियां करनी होगी। इसलिए होम आइसोलेशन में रह रहे एक-एक लोगों से मिल रहें हैं और उनसे अपील कर रहें है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है यह लोग सुपर स्प्रेड न बने। मंत्री सारंग ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है और उनसे अनुरोध कर रहें है कि जब तक कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव न आ जाए वें लोग अपने घरों से बाहर न निकले।