News24you

News you are looking for

Unlock News: रक्षाबंधन से UP पूरी तरह अनलॉक, रविवार का कर्फ्यू भी हटा

lockdown-and-unlock

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। रविवार से लॉकडाउन पूरी तरह हटा दिया गया है। राज्य में अब रविवार को कर्फ्यू नहीं रहेगा। सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन पर जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी। सरकार का कहना है कि कोविड पर कंट्रोल के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और इलाज के साथ वैक्सीनेशन को प्रदेश ने सही तरीके से कर दिखाया है। यूपी में 7 करोड़ 1 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैंपल की जांच हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को 25 कोरोना केस सामने आए हैं। जबकि 35 लोग स्वस्थ्य और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा कोविड-19 की चपेट में आए हैं। इनमें से 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,789 मरीजों की जान चली गई। यूपी में कोविड के 407 एक्टिस केस हैं।