Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Unlock news इस राज्य में संडे कर्फ्यू व रात्रि कर्फ्यू खत्‍म, स्‍कूल रहेंगे बंद लेकिन कई चीजें रहेंगी चालू, देखें लिस्‍ट

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ने प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि हर समय मास्क का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 जुलाई को फिर से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। ताजा आदेश के अनुसार अब पंजाब में कोरोना संक्रमण को लगाए गए संडे कर्फ्यू व रात्रि कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है।

राज्य में सभी बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, माल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, चिड़ियाघर आदि खोलने की इजाजत दे दी गई। इस बात का ध्यान जरूर रखा जाएगा कि स्टाफ मेंबर को वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर लगी हुई हो। अब समारोहों के दौरान इनडोर में 100 लोगों के एकत्र होने की इजाजत होगी। घर के बाहर 200 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नेताओं के चालान करें। राज्य में स्कूल अभी बंद ही रहेंगे।

कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च शिक्षा के अन्य सभी संस्थानों को संबंधित जिला उपायुक्त द्वारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कम से कम 2 सप्ताह पहले उन्होंने वैक्सीन ली है। सीएम ने कहा कि पंजाब में पहले ही लगभग 83 लाख पात्र व्यक्तियों (लगभग 27 प्रतिशत आबादी) का टीकाकरण कर लिया गया है। कहा कि राज्य में वैक्सीन का पूरी तरह से उपयोग किया जा रहा है। पहली खुराक 70 लाख लोगों को दी गई है, जबकि 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिली है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp