News24you

News you are looking for

बड़ा रेल हादसा: अनूपपुर के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, कटनी जा रही थी ट्रेन, देखें फ़ोटो

breaking

अनूपपुर। कटनी बिलासपुर रेलखंड में अब से कुछ देर पहले अनूपपुर के पास एक बड़ा रेल हादसे की खबर मिल रही है। यह हादसा एक पुल पर घटित हुआ जब इस पुल के ऊपर से गुजर रही मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे जा गिरे।

बड़ा रेल हादसा: अनूपपुर के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, कटनी जा रही थी ट्रेन, देखें फ़ोटो

आलन नदी के रेलवे पुल पर यह हादसा हुआ है। बिलासपुर से कटनी जा रही मालगाड़ी पुल से नीचे गिर गई ।

बड़ा रेल हादसा: अनूपपुर के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, कटनी जा रही थी ट्रेन, देखें फ़ोटो

मौके पर रेल अमला पहुंच चुका है। अप और डाउन ट्रेक पर इससे आवागमन बाधित हुआ है।

बड़ा रेल हादसा: अनूपपुर के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, कटनी जा रही थी ट्रेन, देखें फ़ोटो

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर के अंतर्गत अनूपपुर के पास आज शुक्रवार 9 जून को बड़ा रेल हादसा उस समय हो गया, जब कोयले से लदी मालगाड़ी के 20 डिब्बे अपरान्ह लगभग 3.20 बजे अचानक पुल से नीचे गिर गये, जिससे कटनी- बिलासपुर रेलमार्ग पर इस खंड पर एक मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है. बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है.

बड़ा रेल हादसा: अनूपपुर के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से नीचे गिरे, कटनी जा रही थी ट्रेन, देखें फ़ोटो

बताया जाता हैकि अनूपपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर निगोरा स्टेशन के पास नवनिर्मित रेलवे पुल में कोयले से लोड गाड़ी जैसे ही निगोरा पहुंचने वाली थी, उससे लगभग 3 किलोमीटर पहले रेलवे द्वारा नवनिर्मित पुल बनाया गया था, जिसमें लोडेड मालगाड़ी के 20 डिब्बे पुल से सीधे 30 फीट नीचे जा गिरे यह माल गाड़ी बिलासपुर से अनूपपुर की ओर जा रही थी.

News updating..