News24you

News you are looking for

Unlock 3.0 MP Guidelines: मध्य प्रदेश में आज जारी हो सकती है अनलाक की नई गाइडलाइन

Unlock 3.0 MP Guidelines: मध्य प्रदेश में आज जारी हो सकती है अनलाक की नई गाइडलाइन

Unlock 3.0 MP Guidelines। मध्य प्रदेश में एक जून से अनलाक की प्रक्रिया जारी है, इस दौरान सभी शहरों और जिलों में व्यावसायिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया गया है। संक्रमण दर कम होने के बाद सबसे आखिरी में 12 जून को इंदौर शहर को अनलाक किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 15 जून के बाद विवाह समारोह में 20 की जगह 40 लोग शामिल हो सकेंगे। शादी समारोह में शामिल होने वालों को अपना कोरोना टेस्ट करवाना होगा। अभी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, ताकि लोगों को यह ध्यान रहे कि खतरा अभी टला नहीं है। इसके पहले सीएम ने 31 मई को अनलाक की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कहा था कि 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा, ऐसे में आज इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं।

सभी जगहों पर नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू अभी जारी है, इसका समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा गया है। वहीं कुछ जिलों में आपदा प्रबंधन समिति ने इसका समय अलग-अलग रखा है। इस दौरान रविवार के दिन लाकडाउन रखा गया है, जबकि पहले शनिवार और रविवार दो दिन की लॉकडाउन रखा जाता था, लेकिन इस बार शनिवार को बाजार के लिए राहत दी गई है। स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम, खेलकूद, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियां अभी प्रतिबंधित की गई हैं, ताकि ज्यादा भीड़ जमा ना हो।

वैक्सीनेशन करवाने वालों को राहत

सभी जिलों में कोरोना गाइडलाइन के सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान दो गज की दूरी और घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। कई स्थानों पर बाजार और मंडी में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहो है, जिन्होंने वैक्सीनेशन करवा लिया है। आने वाले समय में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर ही बाजार में दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है।