News24you

News you are looking for

Twitter New Premium Service ट्विटर ने 8 डॉलर में ब्लूटिक प्रोग्राम को रोका

Twitter Update Feature Downvote: एलन मस्क ने जारी किया नया फीचर, कंपनी ने रोलआउट किया Downvote फीचर

Twitter New Premium Service ।  भारत सहित कई देशों में अपने अधिकृत एकाउंट पर ब्लू टिक के निशान को 8 डॉलर में लेने वाले प्लान को रोक दिया गया है। 

ट्विटर ने फेक अकाउंट के चलते शुक्रवार को अपने 8 डॉलर सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि ट्विटर की नई प्रीमियम सेवा के तहत 8 डॉलर का भुगतान करने के बाद किसी भी ट्विटर यूजर को ब्लू टिक का सत्यापन लेबल मिलने का ऑफर था। मिली जानकारी के मुताबिक Twitter पर शुक्रवार को फेक अकाउंट्स की संख्या बढ़ने के बाद फिलहाल इस सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

भारत में पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पर रोक

Twitter ने भारत में अपने पेड ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को फिलहाल के लिए रोक दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन शुरू करने से एक दिन पहले सस्पेंड कर दिया है। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ने यह फैसला फेक अकाउंट्स और पैरोडी अकाउंट्स के कारण लिया है।

ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वसूलने की थी योजना

 

 

Twitter ने हाल ही में ऐलान किया था कि ब्लू टिक फीचर के लिए यूजर्स को 8 अमेरिकी डॉलर देना होगा। इसके अलावा 8 डॉलर्स के बदले कंपनी अपने यूजर्स को कई तरह के एक्सक्लूसिव ऑफर भी देने वाली थी।