News24you

News you are looking for

Twin Brother Dead दो जान एक जिस्म, शरीर से जुड़े ये अनोखे जुड़वा अब दुनिया मे नहीं रहे

Twin Brother Dead दो जान एक जिस्म, शरीर से जुड़े ये अनोखे जुड़वा अब दुनिया मे नहीं रहे

Twin Brother Dead In Balodabazar: कहावत है दो जिस्म एक जान, लेकिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक ऐसे जुड़वा थे जो दो जान पर एक जिस्म थे।  शरीर से जुड़े जुड़वा भाई आज दुनिया से बिदा हो गए।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम खैंदा निवासी दो जुड़वां भाई की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। किसी ने जहर सेवन करने तो किसी ने तेज बुखार से मौत होने की बात कही। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी और वहां जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत का राजफाश हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक ग्राम खैंदा निवासी शिवनाथ और शिवराम साहू जुड़वा भाई हैं, जो एक शरीर से जुड़े थे, उनके चार दो पैर और चार हाथ थे। फेफड़े, हार्ट और ब्रेन अलग-अलग थे। इन्‍हें देखने दूर-दूर से लोग आते थे। आपस में पेट से जुड़े हुए थे। गांव के लोग इन्हें देवी का अवतार मानकर पूजते भी थे। इस पर शिवनाथ और शिवराम के पिता और मां को अपने दोनों बेटों पर गर्व होता था। पिता राजकुमार मजदूरी करते हैंं। घर में पांच बेटियां भी हैं।

शिवनाथ और शिवराम अपनी क्लास के मेधावी छात्र थे। हर काम में दोनों भाई एक-दूसरा का पूरा ख्‍याल रखते थे। जब एक बैठता था तो दूसरे को लेटना पड़ता था, विकलांगों को मिलने वाली साइकिल चलाकर दोनों स्कूल जाते थे। अब इन्‍होंने दोपहिया खरीद ली थी।