News24you

News you are looking for

Train Cancellation News छत्तीसगढ़ यात्रियों की फजीहत, इस रूट की 66 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट

IRCTC Indian Railway

Train Cancellation News दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के यात्रियों की मुसीबत कम नहीं हो रहीं। अभी कटनी सेक्शन की 38 ट्रेनें रद चल रही हैं और अब बिलासपुर रेल मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य व ईब स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने हावड़ा सेक्शन की 66 ट्रेनों को रद कर दिया गया। दोनों प्रमुख दिशाओं में परिचालन के लिए ट्रेनें ही नहीं बची हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों को भारी परेशानियों से गुजरना होगा।

21 से 29 सितंबर तक होने वाले इस कार्य के चलते ट्रेनों को रेलवे रद तो कर रही है पर यात्री इसे लेकर बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि जोन में परिपक्व अफसरों की कमी है। तभी तो यात्रियों की परेशानी के बावजूद एक रेलखंड के साथ-साथ दूसरे रेलखंड में ट्रेनों के पहिए रोके जा रहे हैं। एक भी अफसर ऐसे नहीं, जिन्हें यात्रियों की दिक्कतों से कोई लेना देना हो। सभी को रेलवे बोर्ड में खुद बेहतर साबित करना है। इसलिए योजनाबद्ध काम करने के बजाय मनमर्जी चलाते हुए कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसे लेकर यात्रियों में भारी आक्रोश है और बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है।

रद होने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेनें —- रद की तिथि

12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस —- 21 से 28 सितंबर

12129 पुणे- हावड़ा एक्सप्रेस —- 21 से 28 सितंबर

18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस —- 22 से 29 सितंबर

18110 इतवारी- टाटा एक्सप्रेस —- 22 सितंबर से 01 अक्टूबर

12809 हावड़ा- सीएसटीएम मेल —- 21 से 28 सितंबर

12809 सीएसटीएम – हावड़ा मेल —- 21 से 28 सितंबर

12860 हावड़ा- सीएसटीएम एक्सप्रेस —- 22 से 29 सितंबर

12859 सीएसटीएम- हावड़ा एक्सप्रेस —- 21 से 28 सितंबर

18477 पुरी-योग नगरी उत्कल एक्सप्रेस —- 21 से 28 सितंबर

18478 योग नगरी- पुरी उत्कल एक्सप्रेस —- 21 से 28 सितंबर

13287 दुर्ग- राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस —- 22 से 29 सितंबर

13287 राजेंद्रनगर- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस —- 22 से 29 सितंबर

08861 गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर —- 21 से 28 सितंबर

08862 झारसुगुड़ा से गोंदिया मेमू पैसेंजर —- 22 से 29 सितंबर

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

23 सितंबर को वास्को डिगामा से चलने वाली 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-गुंटूर जंक्शन-विजयवाड़ा जंक्शन-दुव्वाडा-भुवनेश्वर-संबलपुर-झारसुगुड़ा जंक्शन होकर चलेगी।

– 26 सितंबर को जसीडीह से चलने वाली 17322 जसीडीह- वास्को डिगामा एक्सप्रेस झारसुगुड़ा जंक्शन-संबलपुर- भुवनेश्वर- दुव्वाडा- विजयवाड़ा जंक्शन- गुंटूर जंक्शन- सिकंदराबाद होकर चलेगी।