Wednesday, October 28, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 50 यात्री घायल

Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में बुधवार सुबह एक रेल हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी गोदिंया में मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकांश को मामूली चोट आई है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकांश यात्रियों को मौके पर ही इलाज मुहैरा करवाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर होते ही हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से उतर गए। कुछ देर यातायात बाधित हुआ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp