Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Top News Today 24 Jun 2021: सूरत की अदालत में आज राहुल गांधी की पेशी, पढ़िए अन्य प्रमुख खबरें

Top News Today 24 Jun 2021: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुरुवार को सूरत की कोर्ट में पेश हो सकते हैं। यह 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला है, जिसमें कांग्रेस नेता ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। इसके बाद Rahul Gandhi के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था। केस सूरत के स्थानीय विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज करवाया था। तब राहुल ने कहा था ‘सभी चोर मोदी उपनाम क्यों साझा करते हैं’। मामले में अक्टूबर 2019 में राहुल गांधी की पेशी हो चुकी है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 10:00 बजे सूरत पहुंचेंगे और दोपहर 12:30 बजे कोर्ट में गवाही देने के बाद शहर से निकल जाएंगे।

देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

एनआईए ने प्रदीप शर्मा के एनजीओ पर की छापेमारी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बुधवार को पुलिस के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के अंधेरी स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) कार्यालय पर छापेमारी की। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर अंटीलिया के पास विस्फोटक लदी कार खड़ी किए जाने और ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्याकांड में प्रदीप शर्मा को गत दिनों एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि पीएस फाउंडेशन के दफ्तर में एनआइए अधिकारी घंटों छानबीन करते रहे।

गुजरात के विधायक को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार: गोधरा से भाजपा विधायक सीके राउलजी व उनके पुत्र को फोन पर धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गोधरा के बावड़ी खुर्द गांव निवासी प्रवीण चारण पर गत दिनों भाजपा के विधायक राउलजी व उनके पुत्र को फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। पुलिस उपाधीक्षक सीसी खटाना ने बताया कि आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। विधायक के पुत्र ने गोधरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

 

गुजरात के महाधिवक्ता ने कहा, शराब नहीं मिलने पर पर्यटक आने से कतराते हैं : गुजरात में शराबबंदी को लेकर उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने कहा कि शराब नहीं मिलने पर पर्यटक प्रदेश में आने से कतराते हैं। गुजरात में शराबबंदी को लेकर उच्च न्यायालय में पांच याचिकाएं दाखिल की गई हैं। राज्य सरकार के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने बताया कि महात्मा गांधी की भूमि गुजरात में शराब नहीं परोसी जा सकती, लेकिन पर्यटक तथा विजिटर्स को शराब परमिट के बारे में उनका जवाब था कि मदिरा नहीं मिले तो पर्यटक प्रदेश में आने से कतराते हैं। त्रिवेदी का यह भी कहना है कि शराबबंदी कानून को लेकर अन्य राज्यों से तुलना करना तर्कसंगत नहीं है।

60 मार्गों पर किसान रेल से 2.7 लाख टन उत्पादों का हुआ परिवहन: भारतीय रेलवे ने बुधवार को कहा कि अब तक 60 मार्गों पर किसान रेल का परिचालन किया जा चुका है। इनके जरिये 2.7 लाख टन कृषि उत्पादों की ढुलाई हुई है। किसान रेल का वर्ष 2020-21 के कृषि बजट में एलान हुआ था। इनके जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में उत्पादित होने वाले सब्जी, फल, मीट, पाल्ट्री, मछली व डेयरी उत्पादों को बड़े बाजारों में पहुंचाया जाता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp