News24you

News you are looking for

Tokyo Paralympics: निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता सिल्वर, भारत को दिलाया एक और पदक

Tokyo Paralympics: निषाद कुमार ने ऊंची कूद में जीता सिल्वर, भारत को दिलाया एक और पदक

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में भारत की झोली में एक और पदक आ गया है. ऊंची कूद खिलाड़ी निषाद कुमार ने भारत के लिए रजत पदक अपने नाम किया. निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 ऊंची कूद में भारत के लिए पदक जीता है. निषाद ने 2.06 मीटर की कूद लगाई. उन्होंने यह कूद दूसरे प्रयास में लगाई. इसी कूद के साथ उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की. यह इन खेलों में भारत का दूसरा पदक है.

निषाद से पहले भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने भी रजत पदक अपने नाम किया था.अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने विश्व रिकॉर्ड 2.15 मीटर की कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता. तीसरे स्थान पर भी अमेरिका के विसे डलास रहे जिन्होंने 2.06 मीटर की कूद लगाई.