News24you

News you are looking for

Theft Record मिलिए देश के सबसे बड़े चोर से, 8000 से अधिक कारें चुराईं, 32 साल पूर्व खेल में भी डेब्यू किया, अब FIR में शतक

Theft Record मिलिए देश के सबसे बड़े चोर से, 8000 से अधिक कारें चुराईं, 32 साल पूर्व खेल में भी डेब्यू किया, अब FIR में शतक

Theft Record अगर कहें कि चोरी की वारदात का भी कोई रिकार्ड बन सकता है तो यह अजीब लगेगा लेकिन भारत मे एक शख्स ऐसा है जिसने चोरी का भी रिकार्ड बना लिया है। इसी तरह एक अकेले शख्स पर 100 से अधिक FIR भी रिकॉर्ड हो गया है।

8000 से भी ज्यादा कारें चोरी कीं

असम निवासी अनिल चौहान (52) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने खुलासा किया है कि 1990 के दशक से अब तक वह 8000 से भी ज्यादा कारें चोरी कर चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली, यूपी, हरियाणा और असम समेत बाकी राज्यों में कुल 181 मामले दर्ज होने का पता चला है। इनमें 146 मामले दिल्ली में ही दर्ज हैं। वाहन चोरी के अलावा अनिल को हथियार और गैंडे के सींग की तस्करी के लिए भी जाना जाता है। साल 2015 में अनिल को असम पुलिस ने तत्कालीन कांग्रेसी विधायक रूमीनाथ के साथ गिरफ्तार किया था।

राजनीतिक पहुंच की वजह

अपनी राजनीतिक पहुंच की वजह से अनिल असम का क्लास वन सरकारी कांट्रेक्टर भी रहा है। असम में इसने काफी संपत्ति बना ली थी। वर्ष 2015 में प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया था। अब पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

यूँ पकड़ा गया

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले का स्पेशल स्टाफ हथियारों की तस्करी करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहा था। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा, हवलदार दिलशाद की टीम को सूचना मिली कि वाहन चोर व हथियारों का बड़ा तस्कर अनिल देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद फौरान एक टीम का गठन किया गया। आरोपी को 23 अगस्त को देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से चोरी की बाइक, एक पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।