HOMEKATNI

सेवा निवृत्त शिक्षक अजय मिश्रा को शाला परिवार ने दी विदाई शिक्षक की चलाविस वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान

 

कटनी /शासकीय बालक प्राथमिक शाला से सेवा निवृत्त हुए, सहायक शिक्षक शालेय प्रभारी पं.अजय मिश्रा का सेवानिवृत्ति के दिन सेवा सम्मान कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

बाबू जगजीवन राम वार्ड पार्षद श्रीमती फमींदा आफताव अहमद की अध्यक्षता और शिवा जी वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग कल्याण एसोसिएसन के प्रांतीय संरक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत सहित पार्षद राजेश भास्कर,पूर्व क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह,राज्य शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला,लिपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज बर्मन, संयुक्त मोर्चा के संजय मिश्रा,वी.एल.ओ. संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र कोष्ठी और संदीप डबरे के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री मिश्रा के परिजनों के साथ- साथ उनके समस्त नाते -रिश्तेदारों का भीड़ भरा सैलाब कार्यक्रम स्थल पर देखने को मिला। मां सरस्वती देवी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलन के उपरांत शाला परिवार के सदस्यों में श्रीमती हेमलता रायकवार, नीतू दाहिया और नम्रता ताम्रकार के द्वारा सेवा से विदा हो रहे शिक्षक को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका मान- सम्मान द्विगुणित करते हुए उनके सम्मान में लिखे अभिनंदन पत्र को भेंट कर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने उनके सम्मान में अपनी बात रखते हुए, उन्हें स्पष्टवादी और समस्त स्टॉप को लेकर चलने में यकीन पूर्ण करने वाला एक नेक, अटल और निर्भीक शिक्षक की संज्ञा से नवाजे। कार्यक्रम का संचालन कवि ह्रदय चंदन सिंह तथा आभार देवरी हटहाई की प्राचार्या श्रीमती कल्पना मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला एन. के. जे.से शिक्षक जितेंद्र दुबे, अजय पटेल,श्रीमती निधि पटेरिया,मोहना जरगर सोनी सहित अनेकों अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button