Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

Crore Vaccination 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा, देश में जश्न, UNICEF ने की तारीफ

Crore Vaccination 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा, देश में जश्न, UNICEF ने की तारीफ

LIVE 100 Crore Vaccination: कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत में लड़ी जा रही है। इस लड़ाई में 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन बहुत अहम रहा। आज भारत में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे कर लिए गए हैं। करीब 9.45 बजे 100 करोडं वां डोज लगाया गया। पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट पर इसका ऐलान किया गया। ट्रेनें ने हॉर्न बजाकर इसका स्वागत किया। एतिहासिक लाल किले पर सबसे बड़ा तिरंगा झंडा प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और करीब 20 मिनट तक स्वास्थ्यकर्मियों से मिले। भाजपा ने भी इस अवसर पर देशभर में जश्न मनाने की तैयार की है।

UNICEF India ने की तारीफ

इस बीच, UNICEF India ने भारत की इस उपलब्धि की तारीख की है। UNICEF India की ओर से जारी बयान में कहा गया, यूनिसेफ इंडिया COVID-19 टीकों की 1 बिलियन खुराक तक पहुंचने पर भारत सरकार को बधाई देता है। हम टीकाकरण में तेजी लाने के लिए हाल के महीनों में भारत द्वारा की गई प्रगति का स्वागत करते हैं।भारत जैसे विशाल और विविधता वाले देश में एक साल से भी कम समय में 1 बिलियन खुराक देने की तार्किक जटिलता को देखते हुए यह एक जबरदस्त उपलब्धि है।

Show More

Related Articles

Back to top button