Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEज्ञानज्योतिष

Surya Rashi Parivartan 2022: सिंह राशि में 17 अगस्त को होगा सूर्य का गोचर, मेष व वृषभ राशि पर होगा प्रभाव

Surya Rashi Parivartan 2022 । सूर्य देवता का सभी राशियों का प्रमुख माना जाता है और सूर्य का ही सभी राशियों पर सबसे ज्यादा असर होता है। सूर्य का जब राशि परिवर्तन होता है तो सभी राशियों पर इसका असर होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त, 2022 को होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों के पेशेवर जीवन, व्यक्तिगत जीवन, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य, और प्रेम जीवन से जुड़े राशिफल पर इसका मिला-जुला असर होता है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07:14 बजे होगा।

आधिकारिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए फायदेमंद
ज्योतिष के मुताबिक सूर्य का यह गोचर आधिकारिक एवं प्रशासनिक पदों के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। साथ ही राजनेता और समाज कल्याण के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग करने वाले लोगों के लिए भी यह सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर फलदायी सिद्ध होगा। इस गोचर के परिणाम जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति पर भी निर्भर करता है।
मेष राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर व उपाय
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य उनके पांचवें भाव में गोचर करेगा, जो प्रेम, शिक्षा, संतान तथा पूर्व पुण्य का भाव होता है। छात्र गोचर काल का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। सूर्य के सिंह राशि में गोचर काल की इस अवधि में प्रेम संबंध में पड़े जातकों के जीवन में अहंकार के कारण कुछ समस्याओं की वजह बन सकती है। कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मेष राशि वालों को रोज सुबह 108 बार गायत्री मंत्र का मन लगाकर जाप करना चाहिए।
वृषभ राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर व उपाय
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव में गोचर करेगा, जो माता, गृहस्थ जीवन, भवन, संपत्ति तथा वाहन का भाव होता है। इस दौरान आपकी मां अधिकार पूर्वक कोई कार्य करवा सकती है। सूर्य के इस गोचर के दौरान ख़ुद को शांत रखना बेहद ज़रूरी होगा। सूर्य के सिंह राशि में गोचर की यह अवधि वाहन या कोई अन्य संपत्ति ख़रीदने के लिए यह उपयुक्त समय होगा। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी। टीम के ऊपर आपकी अच्छी पकड़ भी रहेगी। वृषभ राशि वालों को रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य देना हितकारी होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp