Subhash Chandra Bose Jayanti पीएम मोदी ने किया नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम

पीएम मोदी ने किया नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

Subhash Chandra Bose Jayanti 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इंडिया गेट पर कार्यक्रम चल रहा है।

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas 2022) के रूप में मनाता है। इस वर्ष 2022 में सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose Jayanti ) की 125वीं जयंती मनाई जा रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। अभी ये होलोग्राम प्रतिमा है, लेकिन 15 अगस्त तक ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा यहां मौजूद रहेगी।

उधर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस (#SubhashChandraBose) के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे देश को राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि दी जा सके और देशनायक दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाया जा सके। ममता बनर्जी की इस मांग पर केंद्र की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Netaji Subhas Chandra Bose Prerak vichar

Exit mobile version