HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया

कटनी। सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबेद्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण में जानकारी दी गई की जैविक खेती के लिए पशुपालन आवश्यक है देसी गाय उसका गोबर एवं गोमूत्र के जैविक खेती में उपयोग के विषय में बताया गया देश में हरित क्रांति लागू होने के बाद कृषकों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग करने से भूमि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरणको हो रहे नुकसान भूमि में पोषक तत्व एवं जीवाणु कम हो रहे हैं ।

देसी गाय के ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु तथा गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग प्राकृतिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई जैविक खाद एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग के विषय में बतलाया गया। प्रशिक्षण संपन्न कराने में शिक्षक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं व्यवसायिक शिक्षक रिसर्च कुशवाहा मैं सहयोग किया।

Show More
Back to top button