
कटनी। जैविक खेती को गति प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय विजय राघव गढ़ में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह एवं डॉक्टर सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एकीकत पोषक तत्व प्रबंधन के अंतर्गत मिट्टी के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुण की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त एकीकृतकीटनाशी प्रबंधन खरपतवार प्रबंधन जल प्रबंधन एवं एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन तथा जैविक खेती में देसी गाय के गोमूत्र के उपयोग की जानकारी दी गई गोमूत्र से उगरा जड़ सड़न पौधगलन के नियंत्रण के लिए बीज उपचार। जैविक कीटनाशक बनाने तथा फसलों में उपयोग करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव एवं डॉक्टर अरुण कुमार सिंह तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मिट्टी परीक्षण का प्रयोग प्रदर्शन किया गया।








