News24you

News you are looking for

Strike के बीच सरकार ने राज्‍य कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, अब त्‍योहरों पर ले सकेंगे 10 हजार रुपये एडवांस

electricity-strike

रायपुर Strike कर्मचारियों की हड़ताल के बीच छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने त्‍योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी है। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत अब राज्‍य के कर्मचारी त्‍योहारों के लिए वेतन से 10 हजार रुपए तक एडवांस राशि ले सकते हैं। पहले राज्‍य कर्मचारी त्‍योहार अग्रिम के तहत 8 हजार रुपये तक एडवांस राशि ले सकते थे। वित्‍त विभाग की ओर से त्‍योहार अग्रिम सीमा बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक छत्‍तीसगढ़ सरकार के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के साथ कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा के सदस्‍य त्‍योहार अग्रिम के लिए पात्र होंगे। साथ ही राज्‍य कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस जैसे बड़े त्‍योहरों पर ही इसका लाभ ले सकेंगे।

अग्रिम की पात्रता कैलेंडर वर्ष में एक बार होगी और जब तक पूर्व में लिए गए त्‍योहार अग्रिम की पूर्ण रूप से वसूली ना हो गई हो, दूसरे अग्रिम की पात्रता नहीं होगी। इसके साथ ही अग्रिम की वसूली 10 समान मासिक किस्तों में जिसमें अग्रिम प्रदान किया गया है उस माह के वेतन से प्रारंभ होगी। वसूली के लिए किस्तों का निर्धारण पूर्ण रुपए में किया जाना चाहिए।