HOMEKATNI

SP ने दिलाई स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ

SP ने दिलाई स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ

आज मुख्यमंत्री के आव्हान पर पूरे कटनी जिले में यातायात नियमो के पालन करने की शपथ स्कूली छात्र छात्राओं को पुलिस अधीक्षक Sp सुनील जैन ने दिलाई।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के स्कूल के लगभग 500 छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई ।

इसके साथ साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सम्पूर्ण कटनी जिले में शपथ दिलाई गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक  मनोज केडिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ को एकत्रित कर शपथ दिलाई।

katni news

सीएसपी विजय प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली की उपस्थिति में मिशन चौक पर, यातायात के सभी अधिकारियों द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक थाना प्रभारियों द्वारा अधिकार क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर तथा कार्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

Show More
Back to top button